बहन प्रियंका और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के साथ बैठक कर रहे है राहुल गांधी
बहन प्रियंका और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के साथ बैठक कर रहे है राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे हैं। यहां उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाण कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के साथ बैठक कर रही हैं। प्रियंका लगातार नेताओं के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा कर रही हैं। इसके अलावा वह साल 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत पार्टी संगठन बनाने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

बजट सत्र: पीएम मोदी ने ली सांसद के रूप में शपथ, राहुल गाँधी रहे नदारद

संसद में शुरू हुआ मानसून सत्र 

जानकारी के मुताबिक सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। शुरुआत के दो दिन सभी नवनिर्वाचित सांसद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राहुल अभी तक संसद भवन नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह मंगलवार को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। राहुल गांधी इस बार बेशक अमेठी से हार गए हैं लेकिन केरल की वायनाड सीट से उन्हें चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल हुई है।

अनुष्का शर्मा को मिली नई फिल्म, ऐसा हो सकता है किरदार

सोनिया ने जनता को दिया जीत का श्रेय 

इसी के साथ 13 जून को प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित आभार समारोह में पहुंची थी। यहां उनके तेवर काफी तल्ख दिखे। उन्होंने जहां अपनी मां सोनिया गांधी की जीत का श्रेय जनता को दिया। वहीं जिला संगठन और कामचोरी करने वाले कुछ नेताओं को सख्त संदेश भी दिया। उन्होंने कहा था कि सच्चाई ये है कि आप सब में जिसने भी दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको हो। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करूंगी।

कांग्रेस सरकार पर ना आए कोई संकट, इसलिए कमलनाथ ने बनाया ये प्लान

विश्वास है जल्द ही होगा मंदिर का निर्माण : उद्धव ठाकरे

अमेरिका में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए चार भारतीय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -