लोकसभा चुनाव: OBC मतदाताओं को रिझाने में जुटी कांग्रेस, राहुल गाँधी करेंगे अधिवेशन
लोकसभा चुनाव: OBC मतदाताओं को रिझाने में जुटी कांग्रेस, राहुल गाँधी करेंगे अधिवेशन
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस पिछड़े वर्गों से सम्बंधित मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने और इनका अधिक से अधिक समर्थन प्राप्त करने के लिए आगामी 27 मार्च को राष्ट्रीय OBC अधिवेशन करने जा रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस द्वारा शासित प्रदेशों के मुख्यमन्त्रियों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक, अयोध्या विवाद पर होगी चर्चा

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की तरफ से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस अधिवेशन का आयोजन होने वाला है। पार्टी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 27 मार्च को हम OBC राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें देश भर के हजारों प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा है कि, इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हो रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री बनने को लेकर राहुल गाँधी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

अगर इजाजत मिल गई तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमन्त्रियों और दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में साहू ने कहा है कि, इस अधिवेशन के माध्यम से  हम OBC समाज से आग्रह करेंगे कि राहुल गांधी OBC समाज को बहुत महत्व और इज्जत दे रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम केंद्र में  कांग्रेस की सरकार बनाने और राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए समर्थन प्रदान करें।

खबरें और भी:-

पाकिस्तान ने दो हिन्दू लड़कियों का अपहरण, जबरन कबूल करवाया इस्लाम

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी किए 40 स्टार प्रचारकों के नाम, लेकिन मुलायम का नाम नदारद

लोकसभा चुनाव: प्रियंका को लेकर थरूर ने दिया बड़ा बयान, राहुल के चहेते हुए परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -