लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
Share:

नई दिल्ली : लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को बैठक है। माना जा रहा है कि हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद से इस्तीफा की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में किस एजेंडे पर चर्चा होनी है, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। 

रामपुर लोकसभा सीट: बदजुबानी के बाद भी जीत गए आज़म, क्या मुस्लिम समीकरण रहा हावी

इस कारण राहुल का इस्तीफा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी उनके नेतृत्व में काम करने का भरोसा जताएगी। इस्तीफे की पेशकश से राहुल यह संदेश देना चाहते हैं कि पार्टी के 2014 जैसे बुरे प्रदर्शन के लिए वे भी जिम्मेदार हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं, इस बार पार्टी को आठ सीटों का फायदा हुआ। माना जा रहा कि बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा हो सकती है। 

लोकसभा चुनाव: शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल, कई प्रदेश अध्यक्षों ने दिए इस्तीफे

हार पर मंथन संभव 

बताया जा रहा है मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, जहां पार्टी ने पांच महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई हार पर भी मंथन हो सकता है। यहां कांग्रेस सत्ता में थी, लेकिन इस बार भाजपा ने 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर संतोष करना पड़ा। 

मोदी सरकार के मौजूदा कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज पहुंची

भोपाल लोकसभा सीट: हार से बौखलाए दिग्विजय, कहा- गोडसे की विचारधारा जीत गई

मोदी सरकार 2.0 में वित्त मंत्री नहीं रह सकते हैं अरुण जेटली, ये है कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -