रैली के लिए ओडिशा जा रहे राहुल, कुछ देर के लिए जगदलपुर भी रुके
रैली के लिए ओडिशा जा रहे राहुल, कुछ देर के लिए जगदलपुर भी रुके
Share:

जगदलपुर : कल रैली के लिए ओडिशा जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर हवाईअड्डा पहुंचे। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गांधी सुबह जगदलपुर हवईअड्ड पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

पोस्टर भी दे रहा है आवाज, देश पर अब मोदी नहीं राहुल गांधी का हो राज...

ऐसा था राहुल का कार्यक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना के लिए रवाना हुए। गांधी आज भवानीपटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के लिए बता दें यह राहुल का दस दिन के अंदर दूसरा ओडिशा दौरा था जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ में होने हैं। राहुल ने 25 जनवरी को भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित किया था।

ओड़ीसा रैली के दौरान पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल गाँधी

ओडिशा में जमकर बरसे राहुल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली के दौरान राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगी। वही राज्य के पिछड़े इलाकों में शामिल भवानीपटना में एक रैली को संबोधित कर रहे गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार और ओडिशा में बीजद सरकार दलितों, आदिवासियों, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में विफल रही हैं।

करण जौहर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कुंभ में आएंगे और डुबकी भी लगाएंगे प्रियंका और राहुल

मोदी की तर्ज पर अब राहुल भी शुरू करेंगे युवाओं से संपर्क अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -