शिक्षा का कारोबार कर रही मोदी सरकार!
शिक्षा का कारोबार कर रही मोदी सरकार!
Share:

गांधीनगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। इस दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि, हालात ये है कि, शिक्षा का कारोबार बन गया है। आज हर कहीं शिक्षा का व्यापार हो रहा है। उन्होंने गुजरात के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि, गुजरात में शिक्षा महंगी हो गई है। गौरतलब है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार करने में लगे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, बीते 22 वर्षों में आखिर किस तरह से विकास हुआ। यह भाजपा बताए। हालात ये हैं कि, विद्यार्थियों को यदि, किसी स्कूल और काॅलेज में एडमिशन लेना हो तो फिर, उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ती है।

शिक्षा का कारोबार नहीं होता है। यदि ऐसा है तो फिर, न्यू इंडिया का निर्माण कैसे हो पाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके पूर्व, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कुछ सवाल भी किए। उन्होंने कहा कि, आखिर विद्युत सप्लाय का कार्य, निजी कंपनियों को क्यों दिया गया।

उन्होंने सवाल किया कि, 1995 में गुजरात पर कर्ज 9183 करोड़ रूपए, गुजरात में कर्ज 241000 करोड़ रूपए और प्रत्येक गुजराती पर 37000 रूपए का कर्ज हो गया है। आखिर, यह सब गुजरात की जनता क्यों चुकाए। राहुल गांधी ने आलोचना करते हुए कहा कि, आखिर किसानों से गरीबों से, विद्यार्थियों से, बेरोजगारों से आम लोगों से, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे हो गए हैं क्या।

भरी सभा में शहीद की बेटी का अपमान

नीतीश ने कसा लालू पर ऐसा तंज

हर गुजराती पर 37,000 का कर्ज क्यों -राहुल

कांग्रेस में नए गाँधी की एंट्री ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -