रोहित वेमुला ने नहीं की थी आत्महत्या
रोहित वेमुला ने नहीं की थी आत्महत्या
Share:

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस विधानसभा चुनाव प्रचार का कार्य बड़े जोर शोर से कर रही है। इस बार कांग्रेस यहां पाटीदार नेताओं, दलित समर्थकों और ओबीसी नेताओं के साथ नज़र आ रही है। ऐसे में उसके पास व्यापक जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। दलित कार्ड खेलते हुए, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि, हैदराबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रोहित वेमुला ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसकी हत्या हुई थी और, वह भी केंद्र सरकार ने की थी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया और कहा कि, मंत्री के पास से पत्र जारी होता है और एक विद्यार्थी के प्रयास को कुचल दिया जाता है।

आखिर उसने हिम्मत कैसे की कि, वह शिक्षा प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय चला गया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुजरात में करीब 22 वर्षों में दलितों हेतु कोई भी कार्य नहीं किया। राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए, व्यापक तौर पर अपना अभियान चला रहे हैं। वे गुजरात के दौरे पर हैं, राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का प्रारंभ पोरबंदर से किया।

इस दौरान उन्होंने कीर्ति मंदिर पहुंचकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होेंने केंद्र सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रचार की निंदा करते हुए कहा कि, जो सरकार नोटबंदी के माध्यम से कालेधन को समाप्त करने की बात कर रही है, वह जनता से छल कर रही है। यह सरकार केवल सूटबूट वाले उद्योगपतियों की है। नोटबंदी और जीएसटी के प्रावधानों से आम आदमी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

राहुल गांधी ने लगाए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप

गुजरात में कांग्रेस कर रही व्यापक जनाधार का दावा

मोदी की हुंकार से बदलेगा गुजरात का माहौल

गुजरात में राहुल का प्रचार जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -