नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब उनके फाॅलोअर्स और फैन्स को ट्विटर पर उपलब्ध होंगे। हाल ही में राहुल गांधी का प्रोफाईल ट्विटर पर देखा गया है। राहुल गांधी अब ट्विटर पर नज़र आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका कोई ट्विट नहीं आया है मगर ट्विटर पर आने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष को करीब 6000 लोगों की लाईकिंग मिली हैं।
लगता है राहुल गांधी राजनीति की पारी को फिर से सहेजने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष विपक्षियों के हमलों को नए सिरे से रोकने में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने जहां पदयात्राओं का सहारा लिया है वहीं दूसरी ओर उन्होंने सोश्यल नेटवर्किंग साईट्स पर कांग्रेस की गतिविधियां बढ़ाई है। अब कांग्रेस भी अपनी हर बात की जानकारी सोश्यल साईट्स पर दे रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाकर एक नई शुरूआत की है।