मछुआरों संग समुद्र में मछली पकड़ने निकले राहुल, मंत्रालय को लेकर कह डाली ये बात
मछुआरों संग समुद्र में मछली पकड़ने निकले राहुल, मंत्रालय को लेकर कह डाली ये बात
Share:

कोल्लाम: इन दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं। केरल में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पूर्व राहुल गांधी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को राहुल गांधी की एक अलग तस्वीर दिखाई दी। केरल के कोल्लाम में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए तथा मछली पकड़ते हुए दिखाई दिए। राहुल गांधी ने यहां मछुआरों से चर्चा भी की और उनके साथ फिर नाव में सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने निकल गए।

वही यहां कोल्लाम में मछुआरों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसान जैसे भूमि पर कृषि करते हैं, मछुआरे वही काम समुद्र में करते हैं। केंद्र सरकार में अन्नदाताओं के लिए अलग मंत्रालय है, किन्तु मछुआरों के लिए अलग से कोई मंत्रालय नहीं है जो आपकी आवाज को उठा सके। आपको बता दें कि राहुल गांधी द्वारा पुडुचेरी में भी मछुआरों से चर्चा करते समय ये बयान दिया गया था। हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से इसपर निशाना साधा गया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को उतर देते हुए कहा था कि 2019 से ही केंद्र में मत्स्य पालन से संबंधित मंत्रालय है, जिसके मंत्री स्वयं गिरिराज सिंह ही हैं।

साथ ही भाजपा ने भी राहुल गांधी पर प्रश्न खड़े किए थे तथा कहा था कि राहुल गांधी स्वयं लोकसभा में इस मंत्रालय से प्रश्न पूछ चुके हैं, किन्तु जनता के सामने इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय अपने एक बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर हैं। राहुल गांधी ने उत्तर भारत की सियासत पर बयान दिया, जिसपर भाजपा ने उन्हें बंटवारे की राजनीति करने वाला बताया है। अब राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर ट्वीट किया, राहुल ने बताया कि वो जब भी RSS पर प्रश्न उठाते हैं, तो उनपर निशाना साधा जाता है।

गुजरात चुनाव: भाजपा के गढ़ में 'आप' की धमाकेदार एंट्री, 26 फ़रवरी को धन्यवाद देने सूरत जाएंगे केजरीवाल

बिहार विधानसभा में बजट पर मचा जमकर बवाल, किसान आंदोलन से लेकर शराबबंदी तक उठाए गए मुद्दे

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, लग सकता है राष्ट्रपति शासन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -