राहुल गाँधी ने बुलाई प्रदेश पार्टी अध्यक्षों की बैठक, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद
राहुल गाँधी ने बुलाई प्रदेश पार्टी अध्यक्षों की बैठक, प्रियंका भी रहेंगी मौजूद
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के महासचिवों से मुलाकात करने के बाद अब राहुल गांधी सभी प्रदेशों के पार्टी प्रमुख से चर्चा करेंगे। उनकी बहन और हाल ही में पार्टी की महासचिव नियुक्त की गई प्रियंका गांधी के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की क्या रणनीति होगी, इस पर भी राहुल गांधी चर्चा करेंगे।

क्या लोकसभा के साथ होंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, जानिए सीएम फडणवीस का जवाब

सभी प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ राहुल गांधी की ये बैठक दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकब गंज रोड स्थित पार्टी के वॉर रूम में आयोजित की गई है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि, राहुल गांधी ने सभी महासचिवों को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते दिशा-निर्देश दिया है। सभी महासचिवों और प्रदेश के नेताओं से इस महीने के आखिर तक प्रत्याशियों के नाम निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने नाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा गोकशी के लिए NSA लगाना गलत

शनिवार को आयोजित की गई इस बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस के कैंपेन पर जोर दिया जाएगा। विभिन्न प्रदेशों में संभावित साझेदारों के साथ गठबंधन करने को लेकर इस बैठक में रणनीति पर विचार हो सकता है। गत वर्ष के आखिर में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल करने के बाद से उत्साहित कांग्रेस इन राज्यों में लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी पैठ मजबूत कराने की कोशिश में लगी हुई है।

खबरें और भी:-

ब्राजील : फुटबॉल क्लब में आग लगने से कई खिलाड़ियों की मौत

ममता के गढ़ में शंखनाद करने के बाद, आज त्रिपुरा पहुंचेंगे पीएम मोदी

कर्नाटक में राजनितिक नाटक जारी, 4 बागी विधायकों पर कार्यवाही करेगी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -