कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस पर कुछ इस अंदाज में दी पीएम मोदी ने बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस पर कुछ इस अंदाज में दी पीएम मोदी ने बधाई
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए। 

आज प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

ट्वीट कर दी शुभकामनाएं 

जानकारी के मुताबिक राहुल को भाजपा की ओर से सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने बुधवार सुबह 8.23 पर अपने ट्वीट में राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8.55 पर राहुल को जन्मदिन की बधाई दी। 

व्हील चेयर पर सदन पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने ली सांसद पद की शपथ

स्मृति ईरानी ने भी दी शुभकानाएं 

इसी के साथ अमेठी में राहुल को हराने वाली स्मृति ईरानी ने राहुल को सीधी बधाई तो नहीं दी, मगर उन्होंने 8.30 पर पीएम मोदी के उस ट्वीट को री-ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई थी। सुबह दस बजे तक के ट्विटर हैंडल देखने पर मालूम हुआ कि भाजपा के अधिकांश बड़े नेता राहुल गांधी को हैप्पी बर्थ-डे कहना भूल गए।

जापान में जारी सुनामी की चेतावनी को सरकार ने लिया वापस

आदिवासियों के समर्थन में शिवराज ने दी कमलनाथ सरकार को ऐसी चेतावनी

चमकी बुखार से मर रहा बिहार, नितीश के मंत्री गर्मी को बता रहे जिम्मेदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -