महात्मा गांधी से तुलना होने पर भड़के राहुल गाँधी, दिया ये बड़ा बयान
महात्मा गांधी से तुलना होने पर भड़के राहुल गाँधी, दिया ये बड़ा बयान
Share:

जयपुर: बीते कई दिनों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलग-अलग जिलों से निकल रही है। बुधवार को ये यात्रा दौसा पहुंच गई जहां पर राहुल गांधी ने एक बार फिर RSS एवं भाजपा पर खूब हमला बोला। अब उनके निशाने पर भाजपा तो रही ही, मगर साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी आ गए। एक नुकड़ सभा के चलते डोटसरा ने राहुल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी थी, इसी बात से कांग्रेस नेता नाराज हो गए।

गोविंदसिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए बताया था कि जिस प्रकार से अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने संघर्ष किया था, अब राहुल गांधी भी उसी तर्ज पर संघर्ष कर रहे हैं। मगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष की प्रशंसा रास नहीं आई। उन्होंने अपने संबोधन के आरम्भ में दो टूक कह दिया कि कोई भी उनकी तुलना महात्मा गांधी से नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी एक महान शख्सियत थे, उन्होंने तो अपनी पूरी जिंदगी देश को आजाद करवाने के लिए निकाल दी, उन्होने 10-12 वर्ष जेल में भी काटे। ऐसे में उनसे मेरी तुलना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। अब राहुल गांधी केवल यहीं पर नहीं रुके।

उन्होंने अपने बयान में आगे ये भी कह दिया कि कांग्रेस नेताओं को हर बैठक में इस बात का जिक्र नहीं करना चाहिए कि राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने क्या काम किया, जो किया अच्छा किया। किन्तु हमे जनता को ये बताना चाहिए हम उनके लिए क्या करने वाले हैं। वही अब कांग्रेस नेताओं को नसीहत देने के पश्चात् राहुल गांधी ने संघ पर जमकर हमला बोला। उनकी ओर से जोर देकर कहा गया कि RSS में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ तो हमेशा से ही महिलाओं को दबाने का काम करता आया है। इसी कारण उस संगठन एक भी महिला सदस्य नहीं है। 

कोख में ही हो गया मासूम का सौदा, 1 लाख में बिका बच्चा

'हिट एंड रन' में कर डाली शख्स की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

'इससे आसमान नहीं गिर जाएगा', रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े केस पर भड़की सुप्रीम कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -