राहुल-सोनिया बिहार में करेंगे रैलियों का सम्बोधन
राहुल-सोनिया बिहार में करेंगे रैलियों का सम्बोधन
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार विधानसभा के पांच चरण में होने वाले चुनाव से पहले अगले महीने कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. कांग्रेस-आरजेडी-जेडीयू के महागठबंधन को बिहार में मिल रही कठिन चुनौती के बीच सोनिया गांधी 3 और 17 अक्टूबर को चुनावी रैली को संबोधित करेंगी जबकि राहुल गांधी 7, 26 और 30 अक्टूबर को रैलियों को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोनिया और राहुल के साथ एक एक से ज्यादा रैलियों में हिस्सा ले सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष की रैली तीन अक्टूबर को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज से शुरू होगी. राहुल गांधी 7 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जो बेगूसराय में बछवाड़ा, शेखपुरा में बरबीघा और सासाराम के चेनारी में होंगी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -