'जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा उसे...', आगामी पार्टी प्रमुख को राहुल गांधी ने दी बड़ी नसीहत
'जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा उसे...', आगामी पार्टी प्रमुख को राहुल गांधी ने दी बड़ी नसीहत
Share:

नई दिल्ली: अपनी खोई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में  कांग्रेस को मिली शर्मनाक हार के बाद राहुल ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि, राहुल ने अपने बयान में होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष केवल एक संगठनात्मक पद नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है, उसे याद रखना चाहिए कि वह विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। 

बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अब पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गए हैं। दिग्विजय सिंह आज इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंच रहे हैं और यहां पर वो पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। शशि थरूर ने तो मधुसूदन मिस्त्री से मिलकर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में चर्चा भी की थी। इस तरह कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है।

'RJD जल्द तेजस्वी को CM बनाएगी, नीतीश को रिटायर कर आश्रम भेजेगी', इस नेता का आया बड़ा बयान

नगर निगम अध्यक्ष की शानदार पहल, समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारीयों से की चर्चा

अतिथि शिक्षकों ने किया अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान, बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -