लोगों को आपस में लड़वाने का काम करती है भाजपा : राहुल गांधी
लोगों को आपस में लड़वाने का काम करती है भाजपा : राहुल गांधी
Share:

शेखपुरा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बिहार में रैली को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो जनधन योजना की बात की है उसमें 15 लाख भी खाते में नहीं आए। उन्होंने किसान आत्महत्या का उल्लेख किया और कहा कि सरकार किसानों से जमीन छिन रही है। उनका कहना था कि किसानों द्वारा आत्महत्या की जा रही है। किसानों को किसी भी तरह का मुआवज़ा नहीं मिला। उनके 15 लाख खाते में नहीं आए। प्याज, दाल के दाम कम नहीं हुए। मगर नरेंद्र मोदी विदेशी दौरों के तहत करीब 16 बार कपड़े बदलते हैं। नीतीश केवल सफेद रंग में नज़र आते है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने चुनावी प्रचार के दौरान यहां रैली को संबोधित कर रहे थे। बिहार में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पूरे देश को दिखाई जाती है लेकिन अरे भैया उनके मन में क्या है ज़रा वह तो सुन लीजिए। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली में गरीब नज़र नहीं आते हैं। राहुल ने यह भी कहा कि राजस्थान में अमीरों को दवाऐं मिल रही हैं लेकिन गरीब को दवाई नहीं मिल पा रही है। राजस्थान के विद्यालय, मध्यप्रदेश के विद्यालयों में गरीब को वाजिब शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देगी। लोगों को पर्याप्त पेयजल मिले इसका प्रयास बिहार में करेंगे। कांग्रेस द्वारा अपना वादा पूरा किया जाता है। वे उल्टे-सीधे वायदे नहीं करते।

उन्होंने कहा कि वे लोगों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा जाती है वहां लड़ाई करती है। हिंदू से मुसलमान को लड़वाती है। तो महाराष्ट्र से बिहारियों को निकालने की बात करती है। जहां भी चुनाव होता है वहां लोगों को लड़वाने का कार्य भाजपा करती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -