56 इंच की छाती को 5.6 इंच की छाती कर देगी कांग्रेस - राहुल गांधी
56 इंच की छाती को 5.6 इंच की छाती कर देगी कांग्रेस - राहुल गांधी
Share:

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी फिल्म लगान में जिस तरह से किसान से अधिक कर वसूलने का चित्रण किया गया था उसी तरह आज भी सरकार का रिमोट कंट्रोल लंदन में रह गया है। अब मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर कर इंग्लैंड के अधिशासियों को बताया जा रहा है कि देखिए हम आपकी बात से  सहमत हैं। उन्होंने कहा कि रिमोट कंट्रोल लंदन में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भी इसी तरह कार्य कर रही है। राजस्थान का हर व्यक्ति जानता है कि राज्य में कार्यरत सरकार ललित मोदी की सरकार है इसलिए कांग्रेस सशक्त हुई।

उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के साथ भाजपा मंत्रियों के संबंधों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ललित मोदी सरकार ने राजस्थान में पहला काम किया और स्कूल बंद कर दिए। ललित और मुख्यमंत्री वसुंधरा के कारोबारी रिश्ते हैं। यहां का किसान भी परेशान है। आखिर किसान के लिए जमीन उसकी मां है। किसान अपने बच्चे के लिए काम करता है लेकिन ललित मोदी सरकार ने इसी किसान का शोषण करना प्रारंभ कर दिया। सरकार को ललित मोदी को वापस लाना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो न खाऊंगा ओर न खाने दूंगा की बात की थी लेकिन भाजपा विभिन्न प्रदेशों में भ्रष्टाचार कर रही है। मप्र में इन दिनों व्यापमं. सरकार काम कर रही है। महाराष्ट्र में मुंडे सरकार काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कुछ समय पहले ही राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री मुंडे को कोटेशन पद्धति का पालन किए बिना ही एक ऐजेंसी को कार्य दे दिए जाने का मामला सामने आया था। इस मसले पर मंत्री मुंडे को विरोधियों के हमले का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने कहा कि 56 इंच की मोदी की छाती को कांग्रेस 5.6 इंच की छाती कर देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र को भूमि अधिग्रहण बिल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस बिल को संसद में पेश नहीं होने दिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -