'आइडियाज फॉर इंडिया' पर बोलने लंदन गए थे राहुल गांधी, पूरे भाषण में केवल BJP-BJP करते रहे
'आइडियाज फॉर इंडिया' पर बोलने लंदन गए थे राहुल गांधी, पूरे भाषण में केवल BJP-BJP करते रहे
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वैश्विक मंच से भारत की आलोचना की है। दरअसल, राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहां भी शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपनी सियासी प्रतिद्वंद्विता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है। वह इसके लिए लड़ रही है। जबकि भाजपा हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल ने चीन को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की आवाज दबा रही है, जबकि हम लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत उन संस्थानों पर हमला होते हुए देख रहा है, जिन्होंने देश का निर्माण किया है, उस पर अब डीप स्टेट का कब्जा है। बता दें कि राहुल गांधी के साथ आइडियाज फॉर सम्मेलन में शामिल होने सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस भारत को वापस हासिल करने के लिए लड़ रही है। यह अब एक वैचारिक लड़ाई है - एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई। उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS तो भारत को एक भूगोल की तरह देखते हैं, मगर कांग्रेस के लिए भारत लोगों से बनता है। भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को अमेरिका द्वारा उठाए जाने के संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि, हमें यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि भारत में ध्रुवीकरण है। हम पोलराइजेशन से लड़ रहे हैं। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष यही लड़ाई लड़ रहा है।

 

हसदेव जंगल बचाने के लिए AAP ने खोला मोर्चा, CM भूपेश बघेल से लेकर केंद्र सरकार तक को घेरा

'अपनों ने ही जड़ों में जहर डाल दिया..', जेल से छूटते ही अखिलेश पर जमकर बरसे आज़म खान

131 प्लाट, 30 फ्लैट, 30 मकान..., लालू परिवार के पास कहाँ से आई इतनी संपत्ति ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -