क्या भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं राहुल द्रविड़ ? हिमाचल में पार्टी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
क्या भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं राहुल द्रविड़ ? हिमाचल में पार्टी के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Share:

शिमला: टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ 12 मई से 15 मई तक होने वाले धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति के सत्र में हिस्सा लेंगे। धर्मशाला के भाजपा MLA विशाल नेहरिया ने कहा कि भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

नेहरिया ने आगे कहा कि, 'तीन दिवसीय सत्र में सीएम जय राम ठाकुर भी हिस्सा लेंगे। सत्र में पूरे देश से 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति धर्मशाला में 12 से 15 मई तक होगी। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व और हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व हिस्सा लेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।' नेहरिया ने आगे कहा कि द्रविड़ की मौजूदगी युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि, 'भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें शामिल होंगे। उनकी सफलता से युवाओं में यह संदेश जाएगा कि हम सियासत में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।'

बता दें कि यह घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ है। ऐसे में भाजपा के कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ की भागीदारी के सियासी मायने भी निकाले जा रहा हैं। कुछ लोग तो इसे क्रिकेट कोच की नई पारी से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि यह बात फिलहाल आधिकारिक तौर पर नहीं कही जा सकती है। लेकिन कयास जरूर हैं कि राहुल द्रविड़ भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। 

 

सीजन के चौथे खिताब के साथ अल्काराज़ बने मैड्रिड ओपन के नए सुपरस्टार

आखिर क्या हुआ...जो 2 गोल की बढ़त के बाद भी PSG ने खेला ड्रॉ

एशिया कप के लिए हुआ दूसरे दर्जे की इंडियन टीम का एलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -