इस दिग्गज उद्योगपति ने संघ के संस्थापक के स्मारक का किया दौरा
इस दिग्गज उद्योगपति ने संघ के संस्थापक के स्मारक का किया दौरा
Share:

नागपुरः अपने बेबाक राय के लिए पहचाने जाने वाले देश के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक का दौरा किया। उन्होंने इसे शिष्टाचार दौरा बताया। इस दौरान उन्होंने हेडगेवार स्मृति मंदिर में फूल चढ़ाया। यह स्मारक नागपुर के रेशिमबाग में मौजूद है। यद्दपि पास में ही स्थित संघ मुख्यालय का दौरा उन्होंने नहीं किया। इस साल की शुरुआत में संघ मुख्यालय की तरफ से दिए गए आमंत्रण को उन्होंने ठुकरा दिया।

संघ के एक पदाधिकारी ने कहा, बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ यहां आए थे। उन्होंने हेडगेवार स्मृति मंदिर में फूल चढ़ाए। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, 'यह एक शिष्टाचार दौरा था। मैंने बजाज को स्मारक के दौरे के लिए आमंत्रित किया था। कहा था कि जब कभी वह नागपुर के आसपास हों तो यहां आएं। चूंकि वह पड़ोसी वर्धा जिले में थे तो यहां भी आए। यह एक अनौपचारिक निमंत्रण था।' गौरतलब है कि डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर वर्ष 1925 में की थी। इसका उद्देश्य ¨हदू समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से संगठित करना था। पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके प्रणब मुखर्जी ने संघ प्रमुख के आमंत्रण पर संघ मुख्यालय का दौरा कर संघ विरोधी खेमे में हलचल मचा दी थी।

प्रतिशोध की आग में जल रही महिला ने मुंडाया सिर, कहा- जब तक मेरे पिता के हत्यारे....

MP पुलिस के शातिर चैन स्नैचर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर मांगी भीख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -