7 साल की उम्र से गाने लगे थे राहत फतेह अली खान, इस गाने ने रातों-रात बना डाला था स्टार
7 साल की उम्र से गाने लगे थे राहत फतेह अली खान, इस गाने ने रातों-रात बना डाला था स्टार
Share:

अपनी दमदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले राहत फतेह अली खान का आज जन्मदिन है। राहत फतेह अली खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी आवाज से उन्होंने सभी को मोहित किया है। पाकिस्तान के रहने वाले राहत जितना अपने देश में मशहूर हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी फैन फॉलोइंग भारत में है। जी हाँ, हर साल राहत 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आप सभी को बता दें कि राहत का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में साल 1974 में हुआ था। जी हाँ और वह सूफी कव्वाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके गाए सूफी गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं।

सलमान खान की मां के जन्मदिन पर जमकर नाची हेलेन, सामने आई तस्वीरें

घर में संगीत का माहौल होने की वजह से राहत को गाने में दिलचस्पी बचपन से ही थी। जी हाँ और यही वजह थी कि बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीत की तालीम उनको उनके चाचा नुसरत फतेह अली खान से मिली थी। जी हाँ और राहत ने सात साल की उम्र से ही गायकी शुरू कर दी थी। साल 2003 में राहत ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनका पहला गाना 'पाप' फिल्म में 'लागी तुमसे मन की लगन' था। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दर्जनों सुपरहिट गाने गाए।

वैसे राहत का केवल बॉलीवुड और पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी जलवा रहा है। जी हाँ और वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। साल 1995 में अपने चाचा नुसरत और पिता के साथ मिलकर उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म 'डेड मैन वॉकिंग' के संगीत में अहम योगदान दिया था। इसके अलावा वह 'फोर फेदर्स' के म्यूजिक पर भी काम कर चुके हैं। इसी के साथ साल 2006 में आई फिल्म 'एपोकलिप्स' में भी राहत अपनी आवाज दे चुके हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो राहत कई बॉलीवुड सिंगर से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। आज भी उनकी आवाज के लाखो दीवाने हैं, हालाँकि अब उन्होंने गाना कम कर दिया है।

'मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं', अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका अरोड़ा

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री, बनेंगी लेडी सिंघम

सुशांत की मौत के 2 साल बाद इस शख्स पर आया रिया चक्रवर्ती का दिल, सोनाक्षी संग रहा है अफेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -