बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की भांजी है रागिनी खन्ना
बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की भांजी है रागिनी खन्ना
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस रागिनी खन्ना आज अपना जन्मदिन रही है, रागिनी खन्ना एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। आप सभी ने उन्हें कई जबरदस्त टेलीविज़न शोज में देखा होगा। वह अपने जबरदस्त अभिनय के लिए लोकपिय हैं। रागिनी खन्ना का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था तथा उनके माता-पिता का नाम प्रवीण खन्ना एवं कामिनी खन्ना है। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि रागिनी खन्ना बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की कजिन बहन भी हैं। वैसे रागिनी के एक भाई भी हैं जिनका नाम अमित खन्ना है।

अमित खन्ना भी एक अभिनेता है। रागिनी के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर का आरम्भ वर्ष 2008 में किया था। इस शो का नाम था 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी'। इस शो के पश्चात् वह कई अन्य टेलीविज़न शो में दिखाई दी जो आपने देखे ही होंगे। इन शोज के नाम ससुराल गेंदा फूल, बात हमारी पक्की है, सपना बाबुल का...बिदाई, एक हजारों में मेरी बहना है, रुक जाना नहीं, आदि सम्मिलित हैं।
 
वैसे इन टेलीविज़न शोज के अतिरिक्त रागिनी कई टीवी रियलटी शो का बतौर प्रतिभागी भी दिखाई दे चुकी हैं, जिनमे झलक दिखला जा, देख इंडिया देख, दस का दम सीज 2, कौन बनेगा करोड़पति, कहानी कॉमेडी सर्कस की, आदि सम्मिलित है। रागिनी टेलीविज़न शोज के अतिरिक्त फिल्मों में भी दिख चुकीं हैं। जी दरअसल उन्होंने पहली फिल्म की थी तीन थे भाई, इस मूवी में उन्होंने गुरलीन कौर का किरदार निभाया, तत्पश्चात, वह भाजी इन प्रॉब्लम और गुडगांव फिल्म में दिखाई दी थीं। 

इस खास रथ से अपनी दुल्हनिया कैटरीना का हाथ थामने के लिए पहुंचेंगे दूल्हे राजा विक्की कौशल

सामने आया विक्की-कैटरीना की शादी का कार्ड, जबरदस्त है डिजाइन

विक्की से शादी से पहले अस्पताल भर्ती हुई मशहूर एक्ट्रेस, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -