नीतीश के राज पर सहयोगी ने उठाए सवाल
नीतीश के राज पर सहयोगी ने उठाए सवाल
Share:

हाजीपुर : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार की आलोचना की जा रही है। इसे लेकर सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना जवाब दिया है। वे गुंडाराज के आरोपों का सामना करने में लगे हैं। सरकार पर सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने हमला किया है। राष्ट्रीय जनता दल के रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतिश कुमार जीत के उत्साह में मदहोश हैं मगर जनता परेशान हो रही है। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रशासनिक प्रबंधन पर प्रश्न उठाए हैं।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जीत की खुशी में मस्त हो गए हैं। जनता मुश्किल का अनुभव कर रही है। बिहार सरकार को उन्होंने सूखे को लेकर चेताया। उनका कहना था कि बिहार सरकार ने राज्य को सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक को केंद्र से सूखा राहत पैकेज तक मिल गया है मगर बिहार को इसका लाभ नहीं मिला है। यही नहीं उत्तर प्रदेश ने भी अपने करीब 50 जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित किया है। ऐसे में बिहार को कुछ आवश्यक कदम उठाने होंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए थे। मगर इसके बाद भी राज्य में सूखे का असर है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -