''उड़ता पंजाब' नहीं, अब बनेगा उठता पंजाब': राघव चड्ढा
''उड़ता पंजाब' नहीं, अब बनेगा उठता पंजाब': राघव चड्ढा
Share:

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जो भरोसा जताया। आप सभी देख रहे होंगे वे उस पर 100 प्रतिशत खरे उतरे और अब इसका नतीजा पूरी दुनिया देख रही है। इस समय राघव चड्ढा का पार्टी में कद और बढ़ गया है। वह आप के वह नेता हैं, जिनके ऊपर इस बार पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी थी। जी हाँ और पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा पर भरोसा व्यक्त किया था और चड्ढा को 2020 में पार्टी की ओर से पंजाब प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया था।

अब सह-प्रभारी बनने के बाद से चड्ढा पूरी तरह से पंजाब को समय दे रहे थे। हाल ही में उन्होंने पंजाब में आप की प्रचंड जीत के बारे में कहा कि उन्हें पार्टी की इस बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर पूरा भरोसा था। जी हाँ और उन्होंने कहा कि 'मुझे पहले दिन से पता था कि पंजाब में परिवर्तन के लिए जनता वोट करने जा रही है। पहले हमने चीजों का दावा इसलिए नहीं किया क्योंकि यह हमारा घमंड माना जाता। हमने एक सर्टिफिकेट कैम्पेन चलाया और जीत हासिल हुई। इस चुनाव को हमने धर्म और अधर्म के बीच युद्ध के तौर देखा है। जिसमें अधर्म की और नफरत की हार हुई।'

इसी के साथ जब उनसे इस बड़ी जीत के पीछे के चाणक्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'यह पंजाब की जनता की जीत है परमात्मा की मेहर है जिन्होंने हम बच्चों के सर पर हाथ रखा। हम बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं। पंजाब में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है।'

Election Results 2022: लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया: राघव चड्ढा

BJP पर बरसे संजय राउत, कहा- 'बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी ही हैं'

पंजाब में एकतरफा जीत के बाद अब दक्षिण राज्यों पर AAP की नज़र, बनाया ये मास्टर प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -