VIDEO: ऐसा दिखेगा भारत को मिलने वाला राफेल विमान
VIDEO: ऐसा दिखेगा भारत को मिलने वाला राफेल विमान
Share:

नई दिल्ली। इन दिनों भारत में राफेल विमान डील को लेकर विवाद चल रहा है।  विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस विमान डील को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल  सौदे की कीमत को लेकर लगातार पीएम  मोदी को घेर रहे हैं। इन सबके बीच फ्रांस से भारत को मिलने वाले राफेल विमान का पहला लुक सामने आ गया है।  फ्रांस में राफेल ​​विमान ने आज  अपनी पहली उड़ान भरी है। 

राफेल विमान मुद्दा : राहुल बोले सबकों पता है कीमत, फिर भी सरकार इसे बता रही गोपनीय

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को  फ्रांस के इस्त्रे-ले-ट्यूब एयरबेस पर पहले राफेल लड़ाकू विमान का  परीक्षण किया गया। इस विमान को रनवे पर उतारा गया और जांच के बाद इसने अपनी पहली उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार, पहले विमान के इंजन की जांच की गई। इसके  साथ ही विमान के सस्पेंशन सिस्टम और टायरों की भी जांच की गई। सभी तरह की प्रणालियों की जांच करने के बाद विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी। राफेल विमान काफी शक्तिशाली विमान है यह विमान एक बार में 26 टन वजन के साथ उड़ान भर सकता है। 

राफेल डील मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सीलबंद लिफाफे में मांगी विमान की कीमत समेत अन्य जानकारियाँ

बता दें कि राफेल विमान 3700 किलोमीटर की रेंज में हमला करने में सक्षम है। यह विमान 36 हजार फीट से लेकर 60 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और केवल एक मिनट में 60 हजार फीट  तक पहुंच सकता है। इतना ही नहीं यह विमान हवा से हमीन और हवा से हवा में हमला कर सकता है। इस विमान पर एक बंदूक भी लगी हुई है, जो एक मिनट में 125 बार फायर कर सकती है। इतना ही नहीं  यह विमान एक बार ईंधन भरने पर लगातार 10 घंटो तक उड़ान भर सकता है। हर तरह के  मौसम में खतरे को भांपने की क्षमता भी इस विमान में है। 

खबरें और  भी

 

राफेल सौदा : कांग्रेस बोली- दसॉल्ट का ब्यान सफ़ेद झूट, सच को छुपाया नहीं जा सकता

 

राफेल विवाद: दसॉल्ट एविएशन के सीईओ ने कहा मैं झूठ नहीं बोलता

सरकार ने सौंपे राफेल विमान से संबंधित दस्तावेज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -