अगले साल भारत को मिलेगा राफेल विमान
अगले साल भारत को मिलेगा राफेल विमान
Share:

ऑर्लैंडो: भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल को लेकर डील में अब नया मोड आया है जी हां फ्रांस में राफेल बनाने वाली कंपनी 'दसॉल्ट एविएशन' भारत को 2019 से विमानों की आपूर्ति शुरू करेगी। बता दें कि एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपिएर के अनुसार आने वाले महीनों में कुछ नए ऑर्डर भी दिए जा सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल खरीदने के लिए डील की थी।

राफेल डील : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिए जानकारी साझा करने के निर्देश

 

जानकारी के अनुसार देश में विपक्षी पार्टियां इसकी कड़ी आलोचना कर रही हैं और इसे सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बता रही हैं इसके अलावा देश में कांग्रेस पार्टी भी लगातार इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।बताया जा रहा है कि ऑर्लैंडो में होने वाले सबसे बड़े बिजनेस जेट शो से पहले सीईओ एरिक ने कहा है कि वह 2019 से भारत को लड़ाकू विमान देना शुरू कर देंगे। 

राफेल डील: 13 अक्टूबर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारीयों से मिलेंगे राहुल

गौरतलब है कि भारत में राफेल सौदे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है और कांग्रेस इस सौदे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यूपीए सरकार ने 526 करोड़ रुपये में इस सौदे को अंतिम रूप दिया था, जबकि मोदी सरकार ने 1670 करोड़ रुपये में डील फाइनल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी राफेल डील को लेकर लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।

खबरें और भी 

राफेल डील पर बड़ी निर्लज्जता से झूट बोल रहे हैं राहुल- भाजपा

राफेल डील विवाद : आज HAL कर्मियों से मिलेंगे राहुल गांधी, कैंडल मार्च भी निकालेंगे

रक्षा मंत्री के फ्रांस दौरे पर राहुल का तंज, पीएम को भी बताया भ्रष्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -