राफेल डील विवाद : फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- सौदे के वक्त मैं सत्ता में नहीं था
राफेल डील विवाद : फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- सौदे के वक्त मैं सत्ता में नहीं था
Share:

पेरिस। देश में पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस में राफेल विमान सौदे को लेकर काफी बहसबाजी चल रही है। अब इस विवादित मुद्दे पर  फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का एक बयान आया है जिसमे उन्होंने इस मामले में खुद का बचाव करते हुए अपने आप को इस मुद्दे से दूर कर लिया है। 

राफेल डील विवाद : बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई में अब पकिस्तान भी उतरा

 

दरअसल फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई राफेल डील एक सरकार से सरकार के बीच हुई डील थी और इस जिस वक्त यह सौदा हुआ था तब वे राष्ट्रपति पद पर नहीं थे। आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल अभी संयुक्त राष्ट्र  की महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में गए हुए थे। इस सभा के एक सत्र के बाद जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे राफेल मुद्दे को लेकर सवाल किये तब उन्होंने यह बाते कही। 

राफेल डील: कम्युनिस्ट पार्टी भी आई कांग्रेस के समर्थन में, कहा चुप क्यों हैं पीएम मोदी ?


गौरतलब है कि भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ करीब 58,000 करोड़ रुपए के एक समझौते पर दस्तखत किये थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर लगातार यह आरोप लगा रही है कि सरकार ने इस विमान सौदे में देश को विमानों की गलत राशि बता कर करोड़ों का घोटाला किया है। 


ख़बरें और भी 

राफेल डील विवाद : कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

राफेल मुद्दे पर बोले राहुल - ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली मजा आना तो अभी बाकी है

राफेल डील : अब कांग्रेस बोली - मोदी ने किया है गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -