राफेल डील विवाद : कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती
राफेल डील विवाद : कांग्रेस-बीजेपी की लड़ाई में अब AAP भी उतरी, सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती
Share:

नई दिल्ली। देश में पिछले कई दिनों से राफेल विमान सौदे को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर आये दिन कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रही है। राफेल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही इस लड़ाई के बीच में अब आम आदमी पार्टी भी उतर गई है। 

राहुल के बचाव में आये सुरजेवाला, बोले- पहले अपना ज्ञान बढ़ाये अमित शाह

दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाल ही में अपने एक बयान में दावा किया है कि वे राफेल विमानों की खरीद के सौदे के मामले में केंद्र सरकार पर कानूनन कार्यवाई करवाएंगे। इसके लिए उन्होंने इस सौदे को देश के उच्चतम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती देने की भी बात कही है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह बाते आज देश की राजधानी  दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है। 

राफेल डील विवाद : बीजेपी-कांग्रेस की लड़ाई में अब पकिस्तान भी उतरा

 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार के घोटालों को उजागर करने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए सुप्रीम  कोर्ट में  याचिका दायर करने के पहले देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भी क़ानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे है। इस नोटिस में उन्होंने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया है कि सरकार राफेल विमान की खरीद के बारे में देश की जनता को गलत जानकारियां देकर गुमराह क्यों कर रही है। 

खबरें और भी 

राफेल मुद्दे पर बोले राहुल - ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली मजा आना तो अभी बाकी है

राफेल डील : अब कांग्रेस बोली - मोदी ने किया है गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन

राफेल डील: कम्युनिस्ट पार्टी भी आई कांग्रेस के समर्थन में, कहा चुप क्यों हैं पीएम मोदी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -