राफेल डील पर बड़ी निर्लज्जता से झूट बोल रहे हैं राहुल- भाजपा
राफेल डील पर बड़ी निर्लज्जता से झूट बोल रहे हैं राहुल- भाजपा
Share:

नई दिल्ली: राफेल सौदे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज करते हुए भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष को निर्लज्‍जता से झूठ बोलने वाला कहा और अपने राजनीतिक करियर के निर्माण के लिए "गलत सुचना की राजनीति" करने का आरोप लगाया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बार-बार गांधी को "मसखरा राजकुमार" कहा साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस नेता "मध्यस्थों के परिवार" से आते हैं और उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी रक्षा सौदे में "आधिकारिक तौर पर एक मध्यस्थ" थे.

मोदी सरकार ने दिया तोहफा, दशहरे पर हवाई सफर हो सकता है सस्ता

पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने 2014 तक हर रक्षा सौदे से धन कमाया था और राहुल गांधी उस मानसिकता से बाहर नहीं आ पाए हैं.  पात्रा से कुछ घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने राफेल सौदे में प्रधान मंत्री मोदी की भूमिका की जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह एक "भ्रष्ट व्यक्ति" हैं, उन्होंने राफेल सौदे में अनिल अम्बानी को 30000 करोड़ का तोहफा दिया है. 

बाजार में मचा तहलका, 1000 अंक गिरा सेंसेक्स

आरोपों को खारिज करते हुए, पात्रा ने कहा कि भाजपा सच्चाई के साथ खड़ी है और गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मजाक उड़ाया है. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना ने हाल ही में लड़ाकू विमान की खरीद को "गेम चेंजर" के रूप में वर्णित किया है. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी एक पीआईएल को खारिज कर दिया है जिसमे विमान की कीमत पर सवाल उठाया था और सौदे को रद्द करने की मांग की गई थी.

खबरें और भी:-

759 अंकों की भारी गिरावट के साथ 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

त्रिपुरा सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 14.2 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा वेतन और पेंशन

 सारी हदें पार कर आज इस आंकड़े पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -