फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगे यह दिग्गज खिलाड़ी
फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगे यह दिग्गज खिलाड़ी
Share:

लंदन : साल के दूसरे ग्रैंडस्लेम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर का मुकाबला शुक्रवार को स्पेन के राफेल नडाल से होगा। दोनों खिलाड़ी आठ साल बाद इस टू्र्नामेंट में आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2011 में नडाल ने फेडरर को शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। 

World Cup 2019 : आज इस शानदार रिकॉर्ड के बेहद नजदीक है कप्तान कोहली

ऐसा रहा अब तक मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फेडरर 6 साल बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं जबकि स्पेन के नडाल ने 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। 2009 के चैम्पियन फेडरर ने 2015 के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के ही स्टेन वावरिंका को 7-6, 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट में अपने नाम कर लिया। 20 ग्रैंडस्लेम जीत चुके फेडरर ने इस जीत के साथ ही वावरिंका के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 23-3 पहुंचा दिया है।

आईपीकेएल : रोमांचक मुकाबले में बेंगलोर राइनोज ने दी पुणे प्राइड को करारी शिकस्त

इस तरह होगा मुकाबला 

इसी के साथ दूसरी सीड नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को 6-1, 6-1, 6-3 से मात दी। क्ले कोर्ट के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले नडाल ने  निशिकोरी को यहां पर लगातार पांचवीं बार हराया। नडाल ने एक घंटे 51 मिनट में जीत हासिल कर निशिकोरी के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 11-2 पहुंचा दिया। इस जीत से नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 93-2 पहुंच गया है। 2009 के चैम्पियन फेडरर दूसरी बार खिताब की तलाश में हैं। हालांकि, नडाल के खिलाफ उनका करियर रिकॉर्ड 15-23 है। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : क्वालीफायर दौर में हारकर बाहर हुए लक्ष्य सेन

भारत के खिलाफ मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज़ हुआ टूर्नामेंट से बाहर

पाकिस्तान को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुई सानिया मिर्ज़ा, लोगों ने ट्विटर पर लगाई क्लास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -