फ्रेंच ओपन : राफेल नडाल ने 12वीं बार किया मेन्स सिंगल्स के खिताब पर कब्जा
फ्रेंच ओपन : राफेल नडाल ने 12वीं बार किया मेन्स सिंगल्स के खिताब पर कब्जा
Share:

पेरिस : स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार रात 12वीं बार फ्रेंच ओपन के मेन्स सिंगल्स का खिताब जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने फाइनल में चौथे वरीय ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया। 33 साल के नडाल एक ग्रैंड स्लैम सबसे ज्यादा बार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के नाम था। 

इस दिन जम्मू-कश्मीर में प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर करेंगे एक दिवसीय हड़ताल

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्गरेट कोर्ट ने 11 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के वुमन्स सिंगल्स का खिताब जीता था। ओवरऑल बात करें तो नडाल का यह 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीतने के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड से दो खिताब दूर हैं। नडाल ने 15 साल में 12वीं बार फ्रेंच ओपन जीता। उनका टूर्नामेंट में जीत-हार का रिकॉर्ड 93-2 हो गया है। नडाल ने पिछले साल भी थिएम को हराकर ही खिताब जीता था।

सचिन ने किया बड़ा खुलासा, बताया- 2003 के वर्ल्ड कप में अंडरवियर में रखी थी ये चीज़

इसी के साथ वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने 2005 से 2008, 2010 से 2014 और 2017 से 2019 तक फ्रेंच ओपन के मेन्स सिंगल्स की ट्रॉफी अपने नाम की है। यह नडाल के करियर का 82वां टाइटल है। साथ ही यह उनके करियर की 950वीं जीत है।

फ्रेंच ओपन : आज फाइनल में भिड़ेंगे राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -