सिंहस्थ में राधे मां श्रद्धालुओं से बोलेंगी आई लव यू
सिंहस्थ में राधे मां श्रद्धालुओं से बोलेंगी आई लव यू
Share:

उज्जैन : वर्ष 2016 के सिंहस्थ के आयोजन में अब कुछ दिन और शेष रहे हैं। ऐसे में प्रशासन और मध्यप्रदेश की सरकार सिंहस्थ के आयोजन की तैयारियों में लगी है। प्रशासन और सरकार चाहता है कि यह आयोजन सफल हो जाए। साधु - संतों की बातों को महत्व दिया जाए और उन्हें सम्मान भी दिया जाए। ऐसे में सरकार और प्रशासन हर बात का ध्यान रख रहा है। तैयारियों के लिहाज से यह सिंहस्थ काफी आधुनिक रहने वाला है मगर जब साधु - संतों की बात कही जाए तो इस लिहाज से भी यह आयोजन अत्याधुनिक रहेगा।

सिंहस्थ का यह आयोजन अपनी परंपरा से अलग होने जा रहा है। इस आयोजन में पहली बार महिला साधुओं का अखाड़ा देखने को मिलेगा तो दूसरी ओर किन्नर समुदाय की संत भी अपना डेरा डालेगी। इस सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के बीच आईलव यू की आवाज़ भी गूंजेगी और श्रद्धालुओं पर लाल गुलाव व लाल रंग की कृपा बरसेगी जी हां, इस सिंहस्थ में जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर राधे मां पहुंचेंगी।

उनका भी डेरा सिंहस्थ में लगाया जाएगा। हालांकि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने उन्हें संत समुदाय से अलग कर दिया है लेकिन जूना अखाड़े द्वारा यह कहा गया है कि उनके विरूद्ध अभी जांच चल रही है। वे दोषी साबित नहीं हुई हैं। दोषी साबित होने पर ही उन्हें जूना अखाड़े से बाहर किया जाएगा महामंडलेश्वर नगर में संतो की तरह राधे मां को जमीन आवंटित की जाएगी।

दरअसल राधे मां के  नगर के लिए इंदौर बायपास के अंबोदिया तिराहे पर ही करीब 18.86 लाख वर्गफीट की जमीन आवंटित की गई। राधे मां के सचिव संजीव गुप्ता के अनुसार राधे मां जूना अखाड़ा से जुड़ी हुई है। उनके विरूद्ध भ्रामक प्रचार कर छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंहस्थ में उनके शिविर में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आऐंगे। इस क्षेत्र में करीब 200 संतों का शिविर लगेगा। राधे मां के साथ हजारों की संख्या में महिलाऐं भी पहुंचेंगी। उन्हें किस तरह से रोका जा सकेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -