महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा
महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया विधायक पद से इस्तीफा
Share:

मुंबई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। विखे पाटिल सप्ताह के अंत तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि कुछ दिन पहले राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने की थी। 

महागठबंधन के नेता चाहते है नीतीश कुमार की वापसी

जल्द हो सकते है कैबिनेट में शामिल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विखे पाटिल को जून में होने वाले राज्य मंत्रीमंडल के विस्तार के दौरान कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि विखे पाटिल बगैर किसी शर्त के भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान विखे पाटिल ने विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

अपने बेटे की हार से बौखलाए गहलोत, कहा- पराजय की जिम्मेदारी लें पायलट

कुछ ऐसा बोले पाटिल 

जानकारी के मुताबिक विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल अहमदनगर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। उनके सांसद बनने पर पाटिल ने कहा था कि मैंने खुलेआम अपने बेटे भाजपा उम्मीदवार सुजय का प्रचार किया था। इसलिए मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को कांग्रेस का टिकट न देकर अन्याय किया गया था। इससे कांग्रेस की नीति का पता चलता है।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- देश का मुसलमान आपके साथ

किरकिरी होने के बाद कांग्रेस ने जोड़ा सीताराम येचुरी का नाम, लेकिन अब कर दी उससे बड़ी गलती

प्रेस वार्ता में बोली मायावती, सपा में सुधार लाने की जरुरत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -