देश में सूखे का प्रकोप, कृषि मंत्री ने कहा : 10 जिलों में हो गया सर्वनाश
देश में सूखे का प्रकोप, कृषि मंत्री ने कहा : 10 जिलों में हो गया सर्वनाश
Share:

नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य इन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में है। सूखे के कारण राज्य के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। महाराष्ट्र राज्य के लातूर क्षेत्र में तो अब रेल परिवहन के माध्यम से जल की आपूर्ति की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सोमवार की शाम पहुंच गई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह द्वारा कहा गया कि करीब दस जिलों में सर्वनाश हो गया है। महाराष्ट्र में वर्ष 2016 में औसतन प्रति माह 90 किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

तालाबों और नदियों में पानी करीब 4 प्रतिशत से भी कम बचा। 4 थी बार महाराष्ट्र सूखे की स्थिति में है। दरअसल औरंगाबाद, लातूर और विदर्भ जिलों में भी ऐसे ही हालात हैं। महाराष्ट्र में पानी की आपूर्ति को लेकर मालगाड़ी लातूर पहुंच गई। सूखे की यह मार सबसे अधिक रूप से मराठवाड़ा क्षेत्र को प्रभावित कर रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार और रेल मंत्रालय पानी की परेशानी को हल करने के लिए कार्य करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे की ओर से महाराष्ट्र में 50 वैगन पानी साफ करवाकर भिजवाया गया है। इस मामले में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि पानी के 50 वैगन लेकर गुड्स ट्रेन राजस्थान के कोटा से पुणे पहुंच गई। लातूर में भी जल संकट का सामना करने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -