'बनिया से मन भर गया, अब महतो..', सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनने पर राबड़ी देवी का जातिवादी बयान
'बनिया से मन भर गया, अब महतो..', सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनने पर राबड़ी देवी का जातिवादी बयान
Share:

पटना: बिहार भाजपा की कमान सम्राट चौधरी को मिल गई है। हाईकमान के इस ऐलान के बाद सम्राट चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री व RJD सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि बनिया लोगों से मन भर गया है, तो अब महतो लोग से मन भरना है। बता दें कि सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं और कुशवाहा जाति के लोग महतो सरनेम का भी उपयोग करते हैं। 

दरअसल, आज गुरुवार (23 मार्च) को बिहार विधान परिषद से बाहर निकल रही राबड़ी देवी से भाजपा प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बनाए जाने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने पहले सम्राट चौधरी को बधाई दी। उसके बाद राबड़ी ने कहा कि भाजपा का बनिया लोग से मन भर गया है, अब महतो लोग से मन भरना है। जब राबड़ी देवी से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि 2024 पर इसका क्या असर पड़ेगा? इसपर उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, सब जनता के ऊपर है।

बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में भी हैं। वह निरंतर महागठबंधन खासकर नीतीश कुमार और लालू यादव पर निशाना साधते रहते हैं। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा है कि वह नीतीश और लालू के धोखे का पर्दाफाश करेंगे। इसके साथ सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के सम्मान बिहार में पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर काम करेंगे।

बिहार भाजपा को मिला नया 'सम्राट', पार्टी ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी बनाए नए अध्यक्ष

महाराष्ट्र में फडणवीस और उद्धव की मुलाकात, क्या ठाकरे छोड़ देंगे कांग्रेस का साथ ?

'अमित शाह से पूछताछ करो..', कांग्रेस ने CBI निदेशक को क्यों लिखा पत्र ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -