राबड़ी देवी से पूछा गया नीतीश कुमार पर सवाल तो बोलीं- 'सब माफ है...'
राबड़ी देवी से पूछा गया नीतीश कुमार पर सवाल तो बोलीं- 'सब माफ है...'
Share:

पटना: बिहार में राजनीतिक बाजी पलट गई है। नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर एक बार फिर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बना ली है। आज नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली है। जबकि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

शपथग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव का परिवार भी पहुंचा। तेजस्वी की पत्नी के अतिरिक्त उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी यहां पहुंचीं। इस के चलते राबड़ी देवी से महागठबंधन एवं नीतीश कुमार को लेकर सवाल किया गया। राबड़ी देवी ने जनता दल यूनाइटेड एवं राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर बनी महागठबंधन की नई सरकार को बधाई दी तथा कहा कि ये बिहार और देश के लिए अच्छा है। साथ ही जब उनसे 2017 में नीतीश कुमार द्वारा तोड़े गए गठबंधन को लेकर प्रश्न किया गया तो राबड़ी देवी ने कहा- सब माफ है...सब माफ है...

दरअसल, 2015 में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस महागठबंधन में कांग्रेस भी सम्मिलित थी। 2015 के चुनाव में महागठबंधन ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री एवं लालू यादव के बेटे तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने थे। राबड़ी देवी ने JDU और RJD के साथ मिलकर बनी महागठबंधन की नई सरकार को बधाई दी तथा कहा कि ये बिहार और देश के लिए अच्छा है।

8वीं बार CM बने नीतीश कुमार, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

योगी के मंत्री संजय निषाद को MP-MLA कोर्ट का समन, जानिए पूरा मामला

'सत्येंद्र जैन याददाश्त खो चुके हैं, उनकी विधायकी ख़त्म की जाए..', हाई कोर्ट में PIL दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -