रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Share:

देश का राष्ट्रगान लिखने वाले गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की आज पुण्यतिथि है। आप सभी को बता दें कि 7 अगस्त 1941 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। ऐसे में आज पुण्यतिथि पर पूरा देश रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद कर रहा है। इन सभी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी उनको नमन किया। इसी के साथ ही अपने ट्वीट में उनकी किताब गीतांजलि की एक कविता की कुछ लाइनों का जिक्र किया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'जहां मन बिना भय के हो और सिर ऊंचा रखा जाता है, जहां सच की गहराई से शब्द निकलते हैं।।।स्वतंत्रता के उस स्वर्ग में, मेरे पिता, मेरे देश को जगाने दो। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।'

दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ''हम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक कवि, चित्रकार, उपन्यासकार, संगीतकार, पत्रकार, वक्ता और दार्शनिक, जिन्होंने अपने ज्ञान के शब्दों से जनता को प्रेरित किया और भारत को अपना राष्ट्रगान दिया।'' आप सभी को यह भी बता दें कि टैगोर नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे। ये सम्मान उनकी रचना गीतांजलि के लिए 1913 में मिला था।

जी दरअसल 7 मई 1861 को कोलकाता में जन्मे टैगोर की मृत्यु 1941 में हुई थी और उस वक्त किसी को उनके निधन की वजह नहीं पता थी, हालाँकि रबींद्र भारती यूनिवर्सिटी ने उनके आखिरी वक्त की पड़ताल की। उसमे पता चला कि टैगोर को प्रोस्टेट कैंसर था और इस वजह से उनके यूरिनरी ब्लैडर में बहुत ज्यादा इंफेक्शन हो गया। वहीं बाद में यही उनकी मृत्यु की वजह बनी।

राहुल-प्रियंका कर रहे है 'तमाशे की राजनीति', भाजपा ने लगाया ये बड़ा आरोप

बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, भड़के राहुल गांधी

नेशनल हेराल्ड: लेनदेन से जुड़े सबूत नहीं दे पाई कांग्रेस, सोनिया-राहुल को फिर घेरे में लेगी ED

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -