लालू के लिए राबड़ी ने भेजा देशी घी और हरा चना
लालू के लिए राबड़ी ने भेजा देशी घी और हरा चना
Share:

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपने पति की चिंता हो रही है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले को लेकर, जेल में बंद हैं। उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रखा गया है। जेल में बंद होने के कारण, राबड़ी देवी ने लालू यादव के लिए घर से कुछ सामान जेल में भिजवाया है। जिसमे लालू प्रसाद यादव के लिए, सुगंधित अरवा चांवल, अरहर की दाल व घर में तैयार किया गया देशी घी भिजवा दिया गया है। इन सामग्रियों के साथ, मंदिरों का प्रसाद भी भिजवाया गया है।

हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल के वे नेता जो रांची पहुंच रहे हैं वे जानते हैं कि, लालू यादव भोजन में क्या खाद्य सामग्रियां और सब्जियां पसंद करते हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं के साथ, लालू यादव के लिए हरा चना, सीम, पालक, मैथी, बथुआ का साग, स्वीट काॅर्न, धनिया पत्ती व गोल बैंगन भट्टा आदि भेजा जा रहा है।

हालांकि, जेल में लालू अपर डिवीजन के वार्ड में हैं। यहां पास में ही मेस है ऐसे में, लालू यादव खुद ही मेस में भोजन बना लेते हैं। उनके साथ, जगदीश शर्मा, आरके राणा, झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजा पीटर, कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा, आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत सभी साथ बैठकर, लालू से राजनीति समझ रहे हैं। हालांकि यहां सामान्य कैदी लालू के साथ नहीं बैठ सकते हैं। मगर भोजन के बाद, और पहले ये सभी बैठकर बातें करते हैं।

जेल में बंद होने के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे लालू

बिहार: RJD नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में राजद का बंद अब जानलेवा साबित होने लगा है

आरजेडी निकालेगी न्याय यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -