राम वेदांती का बड़ा दावा, अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा और लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद
राम वेदांती का बड़ा दावा, अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा और लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद
Share:

नई दिल्ली। देश में बेहद लम्बे समय से विवादों में चल रहे अयोध्या के मंदिर मस्जिद मामले में अब  राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर राम विलास वेदांती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले का हल निकल गया है और अयोध्या में अब राम मंदिर ही बनेगा। 

सरहद पार पहुंचा राम मंदिर मुद्दा, फतवा जारी

राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर राम विलास वेदांती ने हाल ही में मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में यह दवा किया है। इस दावे में उन्होंने यह भी कहा है कि इस फैसले से देश के मुस्लिमों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी क्योकि अयोध्या में बनने वाले मंदिर के साथ ही लखनऊ में  दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद भी बनाई जायेगी। इसके साथ ही  राम विलास ने यह दावा भी किया है कि राम मंदिर के  निर्माण का कार्य  2019 लोकसभा चुनाव से पहले बनना शुरू हो गया। 

राम मंदिर मामला : CM योगी के बयान पर संत नाराज, बोले - अब बीजेपी को सत्ता नहीं मिलने वाली

 राम जन्म भूमि न्यास  के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर वेदांती ने यह दावा भी किया है यह फैसला सबकी आपसी सहमति से लिया गया है और इस फॉर्मूले को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की सहमति भी मिल चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया है कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट भी इस फैसले को मंजूरी दे देगा। 

ख़बरें और भी 

कटाक्ष: हे राम तेरा ही आसरा...

कोर्ट का फैसला आये या ना आये अयोध्या में बनेगा राम मंदिर : वेदांती

रिटायरमेंट से पहले अयोध्या मंदिर-मस्जिद समेत इन अहम मुद्दों पर फैसला सुनाएंगे जस्टिस दीपक मिश्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -