बर्थडे स्पेशल : हम आंखो से सुरमा नहीं चुराते, हम आंखें ही चुरा लेते हैं
बर्थडे स्पेशल : हम आंखो से सुरमा नहीं चुराते, हम आंखें ही चुरा लेते हैं
Share:

हम आंखो से सुरमा नहीं चुराते। हम आंखें ही चुरा लेते हैं। जी हाँ तिरंगा फिल्म का ये डायलॉग हम कैसे भूल सकते है, इनकी आवाज में एक अजीब सी कशिश है जो आज भी लोगो के दिल को खुश कर देती है, जी हाँ हम बात कर रहे है, राजकुमार की हिन्दी फिल्म जगत के अभिनेता राजकुमार का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड मे इस अभिनेता के बहुत से किस्से मशहूर है जानते है आज उन कुछ किस्सो के बारे मे।

राजकुमार का जन्म पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत मे हुआ था। इनका जन्म एक कश्मीरी बाह्मण परिवार मे हुआ था। राजकुमार ने अपनी पढ़ाई करने के बाद पुलिस स्टेशन मे भी काम किया है। राजकुमार ने सब इंस्पेक्टर के रूप मे माहिम पुलिस स्टेशन मे काम किया है। जिस पुलिस स्टेशन मे राजकुमार काम करते थे वहा पर फिल्म जगत से जुड़े लोग आते जाते रहते थे। 

एक बार एक निर्माता पुलिस स्टेशन आए और उन्होने राजकुमार का काम देखा वे इतने ज्यादा प्रभावित हुए राजकुमार से की उन्होने राजकुमार को फिल्मों मे काम करने की सलाह दी। राजकुमार भी उस निर्माता की बात से सहमत हो गए। वे पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्मों मे अपना ध्यान लगाने लगे। फिल्म जगत मे जो भी राजकुमार को जानते थे उन्होने कहा है कि राजकुमार बहुत ही मुँहफट इंसान थे। 

राजकुमार के दिल मे जो भी बात होती थी वह बिना सोचे समझे सामने वाले को बोल देते थे। वो ये कभी नहीं सोचते थे कि सामने वाले को उनकी इस बात का बुरा लग सकता है। एक बार राजकुमार एक पार्टी मे बप्पीजी से मिले अब बप्पीजी तो हमेशा अपने गले मे ढेरो चेन पहन कर रखते है। उस पार्टी मे राजकुमार ने बप्पीजी से कह दिया बहुत अच्छे इतनी सारी चेन पहनी है सिर्फ मंगलसूत्र की कमी है वो भी पहन लो। बप्पी यह बात सुनकर दंग रह गए थे। 

राजकुमार ने ज़ीनत अमान को भी कुछ ऐसा बोला था जो सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ज़ीनत फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी अच्छी जगह बना चुकी थी जब राजकुमार ज़ीनत से मिले तो उन्होने कहा कि आप बहुत सुंदर है आपको फिल्मों मे काम करना चाहिए। अब ये बात सुनकर ज़ीनत को कैसा लगा होगा आप यह समझ सकते है। राजकुमार के ऐसे बहुत से किस्से है जिन्हे सुनकर आप चौंक जाएंगे।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -