हिमाचल में मतदान के दौरान हंगामा
हिमाचल में मतदान के दौरान हंगामा
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मतदान चल रहा है। यहां विधानसभा के लिए, मतदान हो रहा है लेकिन, यहां के तेलग मतदान केंद्र पर हंगामा होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब हो गई थी। ईवीएम खराब होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान थम गया। मतदान कार्यक्रम थमने के बाद यहां जमकर हंगामा मचा। हालांकि कुछ देर के बाद ईवीएम को बदल दिया गया।

इसे रेंडमाईज़ कर विधिवत तौर पर चुनाव कार्यक्रम प्रारंभ करवाया गया। कुछ ही देर में मतदान प्रारंभ हुआ। हंगामे के दौरान, मतदान स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाली। ईवीएम की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए, आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राज्य में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए, व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों को भी ड्युटी पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि, यहां 68 सीटों पर करीब 50 लाख मतदाता वोटिंग कर रहे हैं। सीएम कैंडिटेड वीरभद्र सिंह और प्रेमकुमार धूमल स्वयं के लिए वोट नहीं डाल पा रहे हैं।

यह वही स्थान है जहाँ भगवान् शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोला था

हिमाचल में आज मतदान, सुरक्षा चाक चौबंद

कांग्रेस - भाजपा दोनों कर रही हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार

हिमाचल में आज थमेगा चुनाव का शोर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -