IPL 2021: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित की टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
IPL 2021: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित की टीम से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
Share:

नई दिल्ली:  कल से शुरु होने वाले IPL 14 सीजन का पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। किन्तु आईपीएल 2021 से पहले रोहित की टीम को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक को पहले मैच में बाहर बैठना पड़ेगा। 

दरअसल, कोरोना वायरस के सख्त प्रोटोकॉल के कारण डी कॉक RCB के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। बता दें कि डी कॉक 7 अप्रैल को भारत पहुंचे थे। बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विदेश से आने वाले प्लेयर्स को 7 दिन क्वारंटीन रहना होगा। बता दें कि डी कॉक पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के बाद भारत पहुंचे हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket of South Africa) ने IPL खेलने वाले खिलाड़ियों को दूसरे वनडे के बाद भारत आने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की नज़रें इस वर्ष होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप पर हैं, इसलिए IPL खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला  से पहले ही भारत भेज दिया गया है।  उन्होंने 16 IPL मैच खेलते हुए 503 रन बनाए थे। ऐसी संभावना है कि डी कॉक 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में शामिल हो जाएंगे।

हरभजन सिंह की गर्भवती पत्नी गीता बसरा को फोटोग्राफर्स ने कही ऐसी बात की फूटा फैंस का गुस्सा

IPL 2021: क्या है मोहम्मद सिराज का सपना ? वीडियो जारी कर खुद किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी बना रहे है Spy series, 'माही' पर आधारित होगा पहला सीजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -