अच्छे दिन को कांग्रेस ने बताया चुनावी शोर
अच्छे दिन को कांग्रेस ने बताया चुनावी शोर
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा सालभर की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है मगर कांग्रेस ने सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कई मसलों पर केंद्र सरकार को घेरने का मन बना रही है। दूसरी ओर अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। हाल ही में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि एनडीए के पास किसी तरह की कोई दिशा नहीं है। सरकार ने अच्दे दिन को चुनावी शोर के तौर पर उपयोग किया।

यही नहीं पी. चिदंबरम ने कहा कि पूर्ण बहुमत होने के बाद भी सरकार आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने में असफल रही। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी अच्छे दिन के वादे के साथ सत्ता में आई, बीते एक वर्ष में महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी हैं। इस मामले में नौ मुख्य सेक्टर की स्थिति विकट है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। इस बात के अच्छे संकेत मिले हैं। कंग्रेस सरकार के इस तरह के आरोप को नकार दिया गया है कि विपक्ष विकास विरोधी व्यवहार कर रहा है।

चिदंबरम ने मामले में यह बात भी कही कि राज्यसभा में नेता विपक्ष के तौर पर वितमंत्री अरूण जेटली द्वारा यह बात कही गई है कि विपक्षी पार्टी को रूकावट डालने का अधिकार है। मामले में हमने रूकावट नहीं डाली है। भाजपा ने लगातार पांच सत्र तक इंश्योरेंस बिल पारित करवा दिया गया। मगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मामले में कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने को वायदे को पूरा करने में असफल रही है। इस बात पर प्रश्न किए गए हैं कि रोजगार के अवसर पर सरकार को कितने अंक दिए जाऐंगे, इसी दौरान कहा गया कि रोजगार के अवसर पैदा करने में वह एनडीए सरकार को 10 में से 0 अंक देगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -