ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति का निधन, 99 उम्र में ली अंतिम साँस
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति का निधन, 99 उम्र में ली अंतिम साँस
Share:

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के हस्बैंड तथा एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का 99 साल की आयु में शुक्रवार को देहांत हो गया है। बकिंघम पैलेस ने यह खबर दी है। प्रिंस फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से विवाह किया था। इसके पांच वर्ष पश्चात् वह महारानी बनी थीं। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक लंबे वक़्त तक शासन करने वाली महारानी हैं।

हाला ही में प्रिंस फिलिप का दिल का ऑपरेशन हुआ था। वह काफी वक़्त तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे तथा हाल ही में स्वस्थ होकर घर लौटे थे। प्रिंस फिलिप तथा महारानी एलिजाबेथ के चार बच्चे, आठ पोते-पोतियां तथा 10 पड़पोते-पोतियां हैं। बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि महामहिम महारानी ने अपने प्यारे हस्बैंड रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के देहांत का ऐलान किया है। विंडसर कैसल में आज प्रातः उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से आखिरी सांस ली।’

प्रिंस फिलिप के दिल का कामयाब ऑपरेशन होने के पश्चात् उनकी लंबी आयु को लेकर उम्मीदें बहुत बढ़ गई थीं। इस वर्ष जून में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग 100 वर्ष के हो जाते। कोरोना महामारी के बीच उनके 100वें बर्थडे की तैयारियां की जा रही थीं। उनका ऑपरेशन लंदन के सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हुआ था। यह यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग हॉस्पिटल है।

यदि आपने भी नहीं लगवाई है वैक्सीन तो यहाँ दिया जा रहा वैक्सीन लगवाने का शानदार मौका

इजराइल सरकार ने ICC युद्ध अपराधों की जांच को रद्द करने की कही बात

सैन फ्रांसिस्को के मेयर ने इनडोर लाइव इवेंट को फिर से शुरू करने की बनाई योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -