देखते ही देखते हिरण को जिंदा निगल गया अजगर, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें देखिए
देखते ही देखते हिरण को जिंदा निगल गया अजगर, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें देखिए
Share:

गैबोरोन : दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना के जंगल में एक अजगर ने हिरण के बच्चे को निगल लिया। इस पूरे घटनाक्रम को डच फिल्म मेकर मैट्टो बारफस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बारफस क्वांडो नदी के किनारे अफ्रीकन डॉग पर एक डॉक्युमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्हें पास ही कुछ दूरी पर आवाजें सुनाई दी। इस पर बारफस वहा पहुंचे, जहां से आवाजें आ रही थीं। जाकर देखा तो एक विशालकाय अजगर हिरण के बच्चे को जकड़े हुए था और निगल रहा था। बारफस ने फ़ौरन अपने कैमरे से इस वाकये की फोटो खींचनी शुरू की।

देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे घास के बीच छिपे हुए अजगर ने हिरण के पैरों को सबसे पहले जकड़ा होगा। इसके बाद हिरण उसके चंगुल से बाहर नहीं निकल पाया। हिरण को लगभग पूरा निगलने के बाद अजगर एक बड़े बिल में घुस गया। अजगर करीब 4 घंटे में हिरण को पूरा निगल गया। अजगर को एक लंबे हिरण को निगलते हुए देखकर हैरानी हो रही थी। बारफस को अजगर करीब 24 घंटे बाद वापस दिखाई दिया, लेकिन वापस नज़र आने पर वह उतना मोटा नहीं लग रहा था, जितना हिरण को निगलने के बाद दिखाई दे रहा था। ऐसा लगता है कि उसे हिरण को पचाने में लगभग 24 घंटे का समय लगा होगा ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -