नरसिम्हा राव ने गिरवाया था अयोध्या में विवादित ढांचा : अंसारी
नरसिम्हा राव ने गिरवाया था अयोध्या में विवादित ढांचा : अंसारी
Share:

लखनऊ : बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी ने एक बार फिर श्री रामजन्मभूमि और बाबरी ढांचा विध्वंस विवाद को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पीवी नरसिंहा राव को दोषी मानते हैं। उनका आरोप था कि विवादित ढांचा नरसिंह राव ने ही गिरवाया था। हाशिम अंसारी का बयान आने के बाद इस मामले में विवाद बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि क्या न्यायालय हमारे मरने के बाद इस मामले में निर्णय देगा। उनका कहना था कि कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव को पहले से ही इस मसले की जानकारी थी। इस मामले में किसी तरह के कदम नहीं उठाए गए। उनका कहना था कि इस मामले में नरसिंह राव की भूमिका थी। इसके बाद वे विवादित ढांचा गिराने के मसले में मुलजिम नहीं बने। वे केवल इतने पर ही नहीं ठहरे।

अंसारी द्वारा कहा गया कि इस तरह की घटना के बाद मस्जिद को दुबारा बनाने को कहा गया। उन्होंने देश के मुसलमानों के साथ ही इसे धोखा बताया। यहां पर मस्जिद तैयार नहीं करवाई गई। हाशिम अंसारी ने अयोध्या के विवादित विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लोग नेतागिरी करते हैं ये नेता देश के कानून से खेलते हैं।

ये सभी श्री राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर नेतागीरी कर रहे हैं। इस तरह के विवाद का निर्णय क्यों नहीं करते हैं। हाशिम अंसारी द्वारा कहा गया कि रायबरेली की विशेष अदालत में मस्जिद ढहाने वालों के खिलाफ प्रकरण चल रहा है मगर अभी तक इस मामले के आरोपी का कुछ नहीं हुआ। आखिर इस मामले में 23 साल हो गए। हाशिम ने प्रदेश के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर से मिले। अब उनके इस बयान को इस भेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाशिम का रूख प्रारंभ से ही कांग्रेस विरोधी रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -