यूक्रेन के 4 इलाकों को रूस में मिलाने वाले कानून पर पुतिन ने कर दिए दस्तखत, देखा रह गया US
यूक्रेन के 4 इलाकों को रूस में मिलाने वाले कानून पर पुतिन ने कर दिए दस्तखत, देखा रह गया US
Share:

मॉस्को: यूक्रेन के 4 इलाकों के रूस में विलय को स्वीकृति देने वाले कानून पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दस्तखत कर दिए हैं। ये क्षेत्र पूर्वी यूक्रेन के हैं, जिन पर रूसी आर्मी ने हमला करके कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से अमेरिका सहित पश्चिमी देश भड़क सकते हैं। रूस का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय नियमों के भी खिलाफ है। इसी हफ्ते रूसी संसद के दोनों सदनों ने यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहान्सक, खेरसन और जापोरिझझिया के विलय वाले कानून को पारित कर दिया था। 

इसके बाद व्लादिमीर पुतिन को इस पर दस्तखत करना था। अब पुतिन ने इस कानून को हरी झंडी दे दी है, तो इसके साथ ही इन इलाकों पर भी रूस का नियंत्रण हो गया है। इससे पहले इन इलाकों में रूस की तरफ से जनमत संग्रह (Referendum) कराने का भी दावा किया गया था। रूस ने कहा था कि रेफरेंडम में 90 फीसदी लोगों ने उन इलाकों को रूस में विलय करने की बात कही है। हालांकि, अमेरिका सहित पश्चिमी देशों और यूक्रेन ने इस जनमत संग्रह को फर्जी करार देते हुए इसका विरोध किया था और कहा था कि रूस ने बनावटी रेफरेंडम कराया है। 

बता दें कि यूक्रेन को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोवियत संघ का ही हिस्सा बताते रहे हैं और देश के विघटन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते रहे हैं। 2014 में यूक्रेन पर हमला कर रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसी प्रकार अब पूर्वी यूक्रेन के हिस्सों पर भी रूस ने कब्जा कर लिया है।

थाना प्रभारी पर लगा अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप, महिला आयोग पहुंची शिकायतकर्ता

क्या आप जानते है महाकाल लोक के यह रहस्य, और निखर जाएगी उज्जैन नगरी की महिमा

हेड कोच द्रविड़ ने माना- बुमराह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ी क्षति

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -