यूक्रेन से युद्ध में अरबों डॉलर खर्च कर चुके हैं पुतिन, सामने आई सनसनीखेज रिपोर्ट
यूक्रेन से युद्ध में अरबों डॉलर खर्च कर चुके हैं पुतिन, सामने आई सनसनीखेज रिपोर्ट
Share:

मॉस्को: 9 माह से अधिक समय हो चुका है, मगर, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच फोर्ब्स की एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें अनुमान लगाया गया है कि रूस ने इस साल फरवरी में यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से विगत 9 महीनों में अपने सालाना बजट का एक चौथाई हिस्सा खर्च कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस अब तक 82 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। यही नहीं रूस को यूक्रेन में जंग के लिए प्रति माह कम से कम 10 अरब डॉलर की आवश्यकता पड़ रही है।

बता दें कि, गत वर्ष रूस का बजट राजस्व 340 बिलियन यूरो था, जिसका अर्थ है कि मास्को ने जंग पर अपने सालाना बजट का एक चौथाई खर्च कर दिया है। इसमें सिर्फ रूस के सैन्य अभियान की प्रत्यक्ष लागत शामिल है। जबकि रक्षा खर्च या पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधों की वजह से होने वाले आर्थिक नुकसान शामिल नहीं हैं। फोर्ब्स ने यह भी कहा है कि तेल और गैस के एक्सपोर्ट से रूस का संघीय बजट राजस्व घट रहा है, क्योंकि रूस ने यूक्रेन पर युद्ध के बाद ज्यादातर यूरोपीय गैस बाजार में अपनी पकड़ खो दी है। रूस को यूक्रेन में जंग के लिए प्रति माह कम से कम 10 अरब डॉलर की आवश्यकता पड़ रही है।

इस खर्चे में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे रूसी सैनिकों के लिए वेतन, मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा, हथियार और गोला-बारूद खरीदना या बनाना और खोए हुए उपकरणों को बदलना शामिल है।

दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनना हमारा लक्ष्य - किम जोंग उन का ऐलान

FIFA वर्ल्ड कप में पहुंची ऐसी फैन, कपड़े देखकर भड़के इस्लामिक मुल्क 'कतर' के लोग

एप्पल बैन करे या गूगल, कोई फर्क नहीं पड़ता, खुद का स्मार्टफोन लॉन्च करूंगा- एलन मस्क की दो टूक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -