पुतिन ने दी ट्रंप को जीत की बधाई
पुतिन ने दी ट्रंप को जीत की बधाई
Share:

नई दिल्ली। अमेरिका में 45 वें राष्ट्रपति के तौर पर 70 वर्ष के डोनाल्ड ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद हर ओर उल्लास है। भारतीय खेमे मेें ट्रंप की जीत का अधिक उत्साह है। भारत में भी ट्रंप की जीत पर जश्न मन रहा है। विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के तौर पर ट्रंप के पहचाने जाने के बाद से ही वैश्विक स्तर पर मंथन का दौर प्रारंभ हो गया है। जहां पर आतंक को समर्थन देने वाले लोग डरे हुए हैं वही अमेरिका के मित्र राष्ट्रों में खुशी हैै।

दूसरी ओर विश्व की महाशक्तियों में शामिल रूस के राष्ट्रपति ने भी ट्रंप के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाऐं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप के कार्यकाल में रूस और अमेरिका विश्व की समस्याओं पर एक साथ मंथन कर सकेंगे और अमेरिका और रूस के संबंध अच्छे होंगे। ट्रंप को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका को बेहतर भविष्य के लिए सोचना होगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और रूस के बीच सीरिया में लड़कू विमानों से बमबारी न करने को लेकर विवाद गहरा गया था। दोनों देश इस मामले में एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए हवाई हमलों पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ओबामा और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक साथ इस मसले पर चर्चा कर विवाद का हल खोजने का प्रयास किया था।

PM मोदी ने दी ट्रंप को जीत की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -