तीसरा विश्वयुद्ध नहीं चाहते अमेरिकी तो ट्रंप को चुनें
तीसरा विश्वयुद्ध नहीं चाहते अमेरिकी तो ट्रंप को चुनें
Share:

माॅस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी भारत यात्रा से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट देकर राष्ट्रपति बनाने का एक विकल्प अमेरिका के लोगों के पास है जबकि दूसरा आॅप्शन हिलेरी को चुनकर तीसरे विश्वयुद्ध की स्थितियां निर्मित करने वाला है। दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर झिरीनोव्स्की ने इस मामले में कहा कि पुतिन ने ये बातें रखी हैं।

झिरीनोव्स्की ने स्पेशल इंटरव्यू में कहा कि रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रम्प एकलौते व्यक्ति हैं। अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते खतरनाक तनाव को कम किया जा सकता है। उनका कहना था कि डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन थर्ड वल्र्ड वाॅर को भड़का सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार झिरीनोव्स्की क्रेमलिन समर्थक लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता भी हैं। पार्टी बीते संसदीय चुनसप में तीसरे नंबर पर बनी हुई थी।

झिरीनोव्स्की द्वारा कहा गया कि रूस व अमेरिका के मध्य रिश्ते तभी अधिक बिगड़ सकते हैं जब युद्ध की स्थिति हो जाए। उनका कहना था कि अमेरिका शांति चाहता है तो फिर ट्रंप को चुना जाना चािहए। हिलेरी के चुनकर आने पर युद्ध के हालात बनने की अधिक संभावना है। यदि हिलेरी की भावनाओं के कारण युद्ध होते हैंे तो फिर जगह जगह हिरोशिमा और नागासाकी की हालत हो जाएगी। उन्होंने परमाणु हमले की संभावना से इन्कार भी नहीं किया और कहा कि यह स्थिति भयावह होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -