दुनियाभर में मची अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' की धूम, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
दुनियाभर में मची अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' की धूम, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ये फिल्म सिनेमाघरों पर तहलका मचा रही है। विश्वभर में अल्लू अर्जुन तथा रश्मिका मंदाना के अभिनय की प्रशंसा हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। दो दिन में मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 100 करोड़ के क्लब में सम्मिलित हो गई है। आशा की जा रही थी ये मूवी क्रिसमस तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली है लेकिन इसने तो दो दिन में ही कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने पुष्पा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की खबर दी है। उन्होंने ट्वीट किया- पुष्पा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इस मूवी को USA में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। रमेश बाला ने कहा कि फिल्म ने वहां दूसरे दिन 9 करोड़ का कारोबार किया है।

आपको बता दें पुष्पा ने प्रथम दिन ही वर्ल्डवाइड 57.83 करोड़ का कारोबार कर लिया था तथा अब दूसरे दिन ये फिल्म 100 करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। यदि पुष्पा का कारोबार इस प्रकार बेहतरीन रहा तो फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में सम्मिलित होने में अधिक वक़्त नहीं लगेगा। पुष्पा फिल्म को दो हिस्सों में बनाया गया है। 17 दिसंबर को फिल्म का पहला हिस्सा पुष्पा द राइज रिलीज हुआ है। इस फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है। मूवी में अल्लू चंदन की लकड़ी के तस्कर बने हैं। ये मूवी 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम तथा कन्नड़ में रिलीज हुई है।

मलेशिया ने बड़े पैमाने पर नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाया

अलविदा 2021: इन सितारों के लिए खास रहा 2021, बंधे शादी के बंधन में

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 50वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बांग्लादेश दौरे पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -