अल्लू अर्जुन की फिल्म का कमाल, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म का कमाल, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाई
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) रश्मिका मंदाना (Rashmika Madanna) की फिल्म पुष्पा (Pushpa) कि प्रशंसक बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड किरदार में दिखाई दी हैं। फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रही है तथा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बेहतरीन रहा है।

वही पुष्पा कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी को दर्शकों के साथ क्रिटिक से भी अच्छे रिव्यू प्राप्त हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। पुष्पा ने पहले दिन बेहतरीन ओपनिंग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा ने पहले दिन 45 करोड़ का कारोबार किया है। इस मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अल्लू ने कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिन्हें जानने के पश्चात् हर कोई हैरान रह गया है।

वही पुष्पा ने हिंदी भाषा में 3 करोड़ का कारोबार किया है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने सबसे अधिक कारोबार आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में किया है। फिल्म ने वहां लगभग 30 करोड़ का बिजनेस किया है। आपको बता दें पुष्पा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम तथा कन्नड़ में रिलीज हुई है। इस वक़्त बॉक्स ऑफिस पर दो बेहतरीन फिल्में लगी हुई हैं। पहली पुष्पा और दूसरी हॉलीवुड फिल्म स्पाडरमैन। पुष्पा अपने कलेक्शन से स्पाइडरमैन को भी मात देने में सफल हुई है। इस मूवी ने दूसरे दिन लगभग 22 करोड़ का कारोबार किया है।

बिहार-झारखंड के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम

मलेशिया ने बड़े पैमाने पर नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाया

अलविदा 2021: इन सितारों के लिए खास रहा 2021, बंधे शादी के बंधन में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -